हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। विकास के दावों का पोल खोलने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर दलदल से भरे कच्चे मार्ग से बैलगाड़ी से ले जाया जा रहा है। करीब तीन किलोमीटर कराहते हुए सफर करने के बाद गर्भवती को एंबुलेंस मिल सकी। आरोप है कि खराब सड़क की वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो मौदहा ब्लॉक के छानी गऊघाट गांव के परसदवा का डेरा का बताया जा रहा है। यहां के निवासी कृष्ण कुमार 23 वर्षीय बहू रेशमा को बैलगाड़ी से लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बड़े बेटे राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके डेरा की तीन किमी सड़क दलदल से भरी रहती है। इस वजह से कोई भी साधन नहीं आ पाता है। रविवार सुबह छोटे भाई हरिपाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.