कानपुर, फरवरी 4 -- कोहरे में हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत -कुरारा हमीरपुर का निवासी था बाइक सवार,पिपरी में हुआ हादसा -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फरार चालक की तलाश फोटो 4 एकेबी 2 परिचय-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हादसे के शिकार कुरारा हमीरपुर के युवक परिजन। कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी- कानपुर हाई-वे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी के पास मंगलवार देर रात कोहरे में तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार कुरारा हमीरपुर के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलने पर आए परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमीरपुर जिले के कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर आठ में रहने वाला छत्तीस वर्षीय पवन कु...