उरई, जनवरी 5 -- कालपी/ आटा। जिले के लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाने वाले हमीरपुर-कालपी मार्ग पर प्रस्तावित 4 लेन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को एक बार फिर प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार यह आरओबी राज्य मार्ग संख्या-91 पर कानपुर-झांसी रेल सेक्शन के समपार संख्या-194 पर बनाया जाएगा। परियोजना की संशोधित लागत 54 करोड़ 27 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि इस परियोजना को पहली बार वर्ष 2016 में स्वीकृति दी गई थी तब अनुमानित लागत 46 करोड़ 38 लाख रुपये तय हुई थी। बाद में वर्ष 2020 में लागत बढ़कर 46 करोड़ 58 लाख रुपये कर दी गई। समय बीतने और निर्माण कार्य शुरू न होने के कारण लागत में फिर बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद व्यय वित्त समिति की संस्तुति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.