तेल अवीव, अक्टूबर 13 -- हमास ने इजरायल के 7 बंधकों को रिहा किया है और उनके पहुंचते ही यहूदी देश में जश्न का माहौल है। तेल अवीव की सड़कों पर लोग इजरायली झंडे लेकर उतरे हैं और अपने हमवतनों का स्वागत कर रहे हैं। इन लोगों को हमास ने पूरे दो साल बाद रिहा किया है। 2023 में 8 अक्तूबर को किए गए हमले में हमास ने 1200 से ज्यादा लोगों का कत्ल कर दिया था और कुछ लोगों को अगवा कर लिया था। इन लोगों में से कई तो मर चुके हैं। फिलहाल बताया जाता है कि 20 लोग हमास की कैद में हैं, जिनमें से 7 को पहली खेप में उसने सीजफायर डील के तहत रिहा किया है। हमास की कैद से छूटने वाले लोगों में जिव बर्मन, मातन अंगरेस्ट, एलन हेल, ओमरी मिरान, एटान मोर शामिल हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि रिहा हुए लोगों की क्या स्थिति है। उनकी तबीयत कैसी है या फिर अस्पताल में एडमिट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.