नई दिल्ली, मार्च 24 -- किसान नेताओं ने AAP यानी आम आदमी पार्टी नेताओं और पंजाब पुलिस पर उनका सामान लूटने के आरोप लगाए हैं। बीते सप्ताह ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। उस दौरान बुलडोजर ऐक्शन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पर किसानों ने सवाल उठाए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BKU (एकता सिद्धूपुर) के सचिव गुरदीप सिंह चहल ने कहा, 'पुलिस की निगरानी में रखा सामान अब आप विधायकों के समर्थकों के घर में मिला है। इनमें ट्रैक्टर, ट्रेलर, रेफ्रिजरेटर्स, एसी, इन्वर्टर, बिस्तर और गैस सिलेंडर शामिल हैं।' साथ ही किसान नेता ने सरकार से उनको हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाए हैं कि चोरी हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को सस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.