मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। शहर के नवीन मंडी परिसर में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वृंदावन से आए सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने कहा कि भारत की जीवन पद्धति हिन्दुत्व की है। 140 करोड़ भारतीय सनातनी और हिन्दू हैं। हमारी संस्कृति एक है। लेकिन किसी कारणवश कुछ पूजा पद्धतियां अलग हुई हैं। सद्गुरू महाराज ने कहा कि विभिन्न वर्गों में, ऊंच नीच में बंटकर हम कमजोर हुए। जब राष्ट्र मजबूत होता है तो हर व्यक्ति मजबूत होता है, इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है। हमारे पूर्वज एक ही हैं। हम सभी लोगों को पृथ्वी लोक पर भेजा है, हम सभी लोगों को अपने आपको पहचाना होगा। हम सभी लोग जो कहते हैं उसको करने का प्रयास नहीं करते हैं। ...