वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत सहकार भारती का रविवार को 48वां स्थापना दिवस मनाया गया। इंग्लिशिया लाइन स्थित विहिप कार्यालय में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ दुबे ने कहा कि संस्कार ही हमें सहकार की ओर ले जाते हैं। हमारे देश और समाज का आधार ही सहकारिता है। उन्होंने कहा कि सहकार भारती देश के सबसे बड़े आर्थिक संगठन के रूप में 27 प्रदेशों के 711 से अधिक जिलों में कार्यरत है। अमूल, लिज्जत पापड़, कृभको, इफको सहकारिता के श्रेष्ठतम उदाहरण हैं। मुख्य अतिथि आरएसएस काशी प्रांत संपर्क प्रमुख दीनदयाल पांडेय ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि बीएचयू आयुर्वेद विभाग के प्रो. प्रेमशंकर पांडेय ने कहा कि सहकारिता की पृष्ठभूमि देश क...