रांची, फरवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा सदस्य्ता अभियान सत्र के तहत रविवार को जसपुरिया बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय सक्रिय सदस्य्ता जांच और सत्यापन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश के पुनर्जागरण में सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान किया। पुनर्जागृत भारत ही संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा। हमारी साधना ही हमारा संगठन है। वहीं चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की तकनीकी जानकारी दी। रांची जिला ग्रामीण के चुनाव अधिकारी लोहरदगा के ओम सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से पार्टी की नीति सिद्धांत से लोगों को अवगत कराकर लोगों को जोड़ने का काम करें। सत्यापन अधिकारी जैलेन्द्र...