बोकारो, जनवरी 14 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। मंगलवार को टुसू परब आयोजन समिति नावाडीह की ओर से बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में जबर टुसू परब के अवसर पर टुसू प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य व झूमर नृत्य के कई ग्रुप की ओर से गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। रेवती महतो के टुसू गीत पर भी कलाकारों संग आमजनों ने नृत्य प्रस्तुत किया। गायिका सावित्री कर्मकार एवं लाली पटेल ने घुराय देबउ गे तोरा टुसू परब मेला लइ जिबउ हथिया पत्थर मेला... आदि गीतों से खूब झुमाया। डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम कुमार महतो ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। किसान के लिए धान बेटी के समान है। फसल तैयार होने के बाद धान को घर में प्रवेश कराने की खुशी में टुसू परब मनाया जाता है। आगे कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरा होने के बावजूद यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.