नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दावा किया गया था कि भारत ने रूस से तेल की खरीद रोक दी है। इस पर भारत सरकार की ओर से दोटूक जवाब दिया गया है कि हमारी प्राथमिकता देशवासियों का हित है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत बड़े पैमाने पर गैस और तेल का आयात करता है। हमारी लगातार यही प्राथमिकता रही है कि उथल-पुथल भरे बाजार में भारतीय उपभोक्ताओं को हितों को साधा जाए। हमारी इंपोर्ट की पॉलिसी पूरी तरह इसी उद्देश्य पर आधारित है। हम किसी अन्य कारक से प्रभावित होकर फैसले नहीं लेते। भारत सरकार का यह जवाब डोनाल्ड ट्रंप की उस बात पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद बंद हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम बाजार की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग देशों से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.