रिषिकेष, जनवरी 13 -- श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र का प्रसिद्ध गेंद मेला हमारी प्राचीन विरासत है। साथ ही पर्यटन एवं तीर्थाटन के विकास में मेलों की विशेष भूमिका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन तीर्थाटन प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।‌ खासकर शीतकाल में आयोजित गेंद मेला जैसे आयोजनों से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा ऐसे आयोजनों से पलायन भी रुकेगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को यमकेश्वर क्षेत्र के बड़ेथ में मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय गेंद मेले का शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक परम्परा हमारी पहचान भी है इन मेलों के आयोजन से नयी पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मेला समिति का ...