गिरडीह, अप्रैल 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद स्थित के एन बक्शी महाविद्यालय में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य है। हमारे जीवन और हमारे भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण है। पृथ्वी हमारा घर है और इसके स्वास्थ्य और सुरक्षा से हमारा भविष्य जुड़ा हुआ है। हमें पृथ्वी को बचाना और संरक्षित करना चाहिए। ताकि आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित किया जा सके। उपप्राचार्य प्रो बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और हम सभी यहां रहते हैं। पृथ्वी से ही भोजन, पानी और हवा मिलता है और यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। जिसे बचाना हमसभी का दायित्व है। डॉ शंकर सिंह ने कहा कि हमें पृथ्वी की रक...