साहिबगंज, फरवरी 14 -- साहिबगंज। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी सैर-सपाटे के दौरान इन दिनों नगर निकाय चुनाव की चर्चा में ही मशगूल रहते हैं। इनलोगों का मानना है कि चुनाव के बाद अगर अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर नगर परिषद में पहुंचते हैं तो इससे पूरे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। रोड, नाला, सफाई, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ, पेयजल जैसी समस्या का निराकरण हो सकेगा। कुछ लोग शहर में बेहतर जिम की व्यवस्था करने को लेकर भी मुखर हैं। हालांकि शहर के कुछ स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से ओपन जिम स्थापित कर लोगों की सेहत सुधारने की कवायद की गई है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के ओपन जिम शहर के सभी मोहल्ले में जरूरत है। इससे लोग भागदौड़ वाली जिंदगी में भी कुछ समय निकाल कर जिम का फायदा उठा सकेंगे। इसका सीधा असर लोगों के सेहत पर पड़ेगा। रोजाना सुबह व शाम शहर के सिदो कान्हू ...