भदोही, नवम्बर 27 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम किया गया। इस दौरान हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर कार्यक्रम किए गए। शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। जिसके बाद मुख्य वक्ता अमर सिंह ने संविधान दिवस के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका पर सारगर्भित विचार रखा। प्राचार्या प्रो. रीना सिंह ने संविधान के महत्व एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरक संबोधन देते हुए छात्राओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. लक्ष्मी यादव, डा. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डा. सुचिता वर्मा, डा. प्रज्ञा वर्मा, डा. जय कुमार, डा. योगेंद्र लाल वर्मा, डा. शीतला सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...