रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में शुक्रवार को झारखंड प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन दिल्ली से आए वक्ता अपोस्टल अंकित सजवान ने कहा कि विश्वास से सबकुछ संभव है। हमारा विश्वास परमेश्वर के वचन से है। यीशु मसीह ने पृथ्वी पर आकर हमें पापों से बचा लिया। प्रार्थना महोत्सव का आयोजन झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन और झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इससे पूर्व स्वागत समिति ने मुख्य वक्ता और टीम का स्वागत किया। महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत तिग्गा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के मध्य धर्म व आत्मिक जागृति लाने का एक प्रयास है। मुख्य संरक्षक अलबिन लकड़ा ने कहा कि रांची में यह आयोजन करीब 10 सालों के बाद किया जा रहा है। गुरुवार को महोत्सव का पहला दिन था। उद्घाटन में अतिथि के रूप में खिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.