नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पुरुष एशिया कप को लेकर हो रहे शोर-शराबे को दरकिनार करते हुए कहा है कि हम यहां केवल क्रिकेट खेलने आये और हमारा सारा ध्यान क्रिकेट पर ही रहेगा। इस महीने की शुरुआत में आयोजित हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में खिलाड़ियों के हाथ ना मिलाने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। इसे लेकर हुई राजनीति और बयानबाजी और पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में हरमनप्रीत ने कहा, "हम केवल मैदान पर होने वाली घटनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। अन्य मामले हमारे हाथ से बाहर हैं। ड्रेसिंग रूम में, हम इन बातों पर चर्चा भी नहीं करते। हम यहां केवल क्रिकेट खेलने के लिए हैं, और हमारा ध्यान क्रिकेट पर ही रहेगा।" हरमनप्रीत ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 से पहले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.