बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आायोजन सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में किया गया। साथ सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाईन में पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत आजाद हुआ था। भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित किया था। इस अवसर पर हम उन सभी महापुरूषों को नमन करते हैं, जिनके अथक प्रयास से भारत आज एक सशक्त स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान स्थापित करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हैं। आज जहां हमारा देश विकास की उचांईयों को छू रहा है। वहीं झारखण्ड प्रदेश प्रगति के पथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.