मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित सीएनएस एकेडमी में सोमवार को बाबा फुलसंदे वालों का सत्संग हुआ। इसमें बाबा ने कहा 'कर्म ही जीवन है'। उन्होंने कहा मनुष्य का जन्म हमारे हाथ में नहीं, लेकिन जीवन कैसा बनेगा, यह हमारे कर्म तय करते हैं। हमारे विचार,हमारे शब्द और हमारे कार्य। यह तीनों मिल कर हमारे कर्म का रूप लेते हैं। बाबा ने आगे कहा कर्म का नियम बहुत सरल है। जैसा बोओगे वैसा काटोगे। अच्छे कर्म शुभ फल देते हैं। बुरे कर्म दुख, दर्द और अशांति लाते हैं। जीवन में केवल भाग्य ही सबकुछ नहीं हैं। हमारी हर क्रिया का प्रभाव हमारे जीवन में लौटकर आता है। भाग्य तभी चमकता है जब कर्म की ज्योति उसे रोशन करती है। उन्होंने बताया श्रीमद्भागवत गीता कहती है कि हमारा अधिकार सिर्फ कर्म करने तक सीमित है। फल पर नहीं। सत्कर्म, सेवा,दया, सत्य, परोपकर, दुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.