सासाराम, फरवरी 13 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा मुरारपुर में शुक्रवार को आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री राम-लक्ष्मण-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव में लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन ईश्वर की अनमोल देन है। हम इस संसार में केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के उपभोग के लिए नहीं आए हैं। हमारा जन्म आत्मा के उत्थान,ईश्वर की भक्ति और समाज के कल्याण के लिए हुआ है। कहा जब तक मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य को नहीं समझता,तब तक वह बाहरी उपलब्धियों के बावजूद भीतर से अधूरा रहता है। कहा कि जीवन का रहस्य यह है कि हम अपने भीतर स्थित दिव्य चेतना को पहचानें। सेवा,साधना और समर्पण ही मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं। यदि हम अपने कर्मों को धर्म के अनुरूप ढाल लें और ईश्वर को जीवन का केंद्र बना लें, तो न के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.