आरा, दिसम्बर 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर वैदिक गणित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। मुख्य वक्ता महाराजा कॉलेज के गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार ने महान भारतीय गणितज्ञ श्री निवासन रामानुजन के बारे में सभी को अवगत कराया। प्रो पालित ने कहा कि हमारा गणितीय ज्ञान काफी प्राचीन रहा है। हमारा नक्षत्र विज्ञान काफी विकसित रहा है। हमें अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा को भूलना नहीं चाहिए। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने वैदिक गणित के इतिहास के विषय में सभी को जानकारी दी। गणित की विभागाध्यक्ष निवेदिता कुमारी ने वैदिक गणित पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी...