बिजनौर, फरवरी 10 -- चांदपुर। विकास क्षेत्र जलीलपुर में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन नगर के पतियापाड़ा कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी. डॉ. मुकेश यादव ने किया। बीईओ गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विकास क्षेत्र जलीलपुर के बेसिक विद्यालयों की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी द्वारा कुछ धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा उन्हें पौष्टिक संतुलित आहार की टोकरी भी प्रदान की गई। विकास क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.