लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई स्थित आडिटोरियम में किया गया। बीईओ मुख्यालय देवेश राय, श्रीराम, शत्रुघ्न सरोज, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल गिरि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बीईओ देवेश राय ने कहा हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों का समग्र विकास करना है, बल्कि अभिभावकों को भी जागरूक करना है। यह उत्सव हमें सिखाता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि खेल, कला और संस्कारों से भी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल गिरि ने कहा सभी शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और अभिभावक इस पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दें जिससे हर बच्चा निपुण और आत्मनिर्भर बन सके। एसआरजी पूनम सिंह तोमर, पंकज वर्मा और अनुपम मिश्रा ने विभिन्न विषयों के बारे में बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.