कन्नौज, फरवरी 14 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सराय प्रयाग स्थित ब्लॉक संशाधन केंद्र तालग्राम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के कोलोकेटेड आंगनबाड़ी व बाल वाटिका केंद्रों की कार्यकत्री के अलावा संबंधित विद्यालयों से एक शिक्षक व प्रत्येक संकुल से बाल वाटिका के पांच निपुण बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ अमित मिश्रा तथा मुख्य सेविका नेहा गुप्ता ने दीप प्रज्वलन करके किया। एसआरजी विकास कुमारी ने बाल वाटिका के निपुण लक्ष्य एवं इससे संबंधित चलाया जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एआरपी अनिल कुमार, ऋषि कुमार अग्निहोत्री, प्रशांत कुमार, मंजू लता, विकास कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...