एटा, मार्च 18 -- अलीगंज बीआसी पर हमारा आंगन हमारे बच्चें कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीआरसी परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आंगनवाड़ी, नोडल शिक्षक, एआरपी मौजूद रहे। खंड शिक्षाधिकारी एच के सिंह ने गोष्ठी के उद्देश्यों पर चर्चा की। एआरपी प्रवेश यादव ने वंडर बाक्स लर्निंग कॉर्नर, माता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। खंड शिक्षाधिकारी ने निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर सत्य प्रताप सिंह राठौर, प्रवेश यादव, योगेश शर्मा, इकबाल अहमद, आकाश दीक्षित, अवनीश तोमर सहित संकुल शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.