गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- मरदह। बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मरदह ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से चयनित बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सभी प्रतिभागियों को कॉपी, पेंसिल, रबर और बॉक्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए और मिष्ठान का वितरण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने बच्चों को खेलकूद के साथ नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वेदप्रकाश पाण्डेय, आनंद प्रकाश यादव, बृजेश यादव, शिवशंकर सिंह, अमित राव, संजय कुमार, कर्ण सागर चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह, अनिता कुमारी, शिवबचन सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...