गंगापार, दिसम्बर 24 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिसेनगंज में प्री प्राइमरी एवं बाल वाटिका के निपुण बच्चों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह एवं बीईओ विमलेश त्रिपाठी द्वारा दीप द्वारा किया गया। इसमें विकास खंड के 11 एनपीआरसी से 55 निपुण बच्चे एवं को लोकेटेड आंगनवाड़ी, एसीसी एजुकेटर एवं प्रत्येक विद्यालय से एक-एक नोडल टीचर ने प्रतिभाग किया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी द्वारा प्री प्राइमरी के बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे प्रदान की जाए व्यापक तरीके से बताए एवं 55 निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन रुद्र प्रताप यादव ने किया तथा एआरपी ज्ञानेंदु सिंह, रमेश कुमार, राजेश कुमार, शिक्षक अमृता सिंह, राजेश वर्मा, लाल बहादुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...