कुशीनगर, जनवरी 25 -- सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केन्द्र परिसर में हमारा आंगन, हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में प्रतिभाग किए 42 बच्चों को स्कूली, बैग, पैंसिल व कापी देकर मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं बीईओ सुकरौली जया राय ने कहा कि हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि समाज का हर बच्चा शिक्षित हो। यह तभी संभव होगा जब हम सभी लोग अपने आस पास के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरक कर स्कूल भेजने में बढ़ चढ़ कर आगे आना होगा। इस कार्यशाला का आयोजन आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग लिए बच्चों ने विविध प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.