सोनभद्र, फरवरी 13 -- दुद्धी। ब्लाक संसाधन केन्द्र दुद्धी में गुरुवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच शैक्षिक समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय दुद्धी, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दुद्धी और अन्य कई न्याय पंचायतों से आए बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की धुरी है। अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने बालवाटिका और प्राथमिक शिक्षा में समन्वय स्थापित करने पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, बीडीओ रामविलास चौरसिया, रामेश्वर गोंड़, दिलीप पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.