फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर हुए हमले में शक के घेरे में आए अधिवक्ता और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई। अदालत अग्रिम जमानत याचिका पर 31 जनवरी को फैसला सुनाएगी। बता दें कि 22 जनवरी की सुबह जसाना स्थित लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सुभाष चंद्र शुक्ला पर चाकू और हथौड़े से हमला कर दिया था। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पलवल के घोड़ी गांव निवासी रिंकू हाल पीयूष सोसायटी, मथुरा के कोटवन निवासी सुमित और घोड़ी निवासी दीपक को गिरफ्तार कर चुकी है। आराेपियों की गिरफ्तारी के बाद हमले में लॉ कॉलेज की पूर्व महिला सहायक प्रोफेसर डॉ. भूमिका और उसके पति ज्ञानेंद्र खटाना का नाम सामने आया था। घटना के वक्त भी पीड़ित ने पुलिस शिकायत में पूर...