जहानाबाद, जनवरी 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रबाई में पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 16 लोग पुलिस पर हमला मामले के आरोपित हैं। इनकी गिरफ्तारी शकुराबाद थाना की पुलिस द्वारा की गई है। तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी नगर थाने की पुलिस ने की है। पकड़े गए लोगों में अन्य लोग मखदुमपुर, भेलावर और हुलासगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं एक की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जिसमें बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जप्त की गई। करीब सात सौ किलो जावा महुआ नष्ट किये जाने की जानकारी दी गयी है। गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऊक्त जानकारियां दी गई। खबर के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने ...