नई दिल्ली, जुलाई 26 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए एक क्रूर हमले में घायल हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के रेजिनगर इलाके के एक प्रभावशाली टीएमसी नेता पतित पॉल को 21 जुलाई की रात उनके घर के पास एक गिरोह ने गोली मार दी और इसके बाद उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनके भाई पारितोष ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है और दावा किया कि प्राथमिकी पतित के मृत्युपूर्व बयान के आधार पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में सात लोगों के नाम हैं, सभी कथित तौर पर भाजपा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.