बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- मोहल्ला पीर खां निवासी मौहम्मद शादान ने कुछ लोगो पर उसके पिता खालिद पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में शादान ने बताया कि उसके पिता खालिद पुत्र नूर दोपहर को घर से ग्राम सिरोधन को जा रहे थे, रास्ते में धौलाना बस स्टैंड के पास फरमान पुत्र महरबान उर्फ सीटी, अकरम पुत्र आस मौहम्मद, तफसीर पुत्र कलवा ने उसके पिता की स्कूटी के सामने ओवरटेक करके अपनी कार लगा दी। वे सभी लोग कार से उतरे। इनके हाथो में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार थे। आरोप है कि सभी लोगो ने उसके पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...