दरभंगा, फरवरी 22 -- सिंहवाड़ा/जाले, हिटी। जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा गांव में बदमाशों ने घर पर हमला कर गृहस्वामियों को जख्मी कर दिया एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट, गाली-गलौज एवं छिनतई की घटना को लेकर जाले थाने में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज किया गया है। पहली एफआईआर स्थानीय छोटे लाल राय के पुत्र अनिल कुमार ने रेवढ़ा पटेल चौक निवासी कमोद राय, उपेंद्र राय, मीणा देवी, प्रमोद राय, उपेंद्र राय की पत्नी एवं पप्पू कुमार के विरुद्ध दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उक्त सभी नामजदों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज एवं मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया एवं जेब में रखे आई फोन सहित नगद 15 हजार रुपये छीन लिये। बचाने आए इनके मित्र नीतीश कुमार से भी मारपीट की। दूसरी एफआईआर उपेंद्र राय की पत्नी प्रमिला देवी ने मनमा निवासी नीतीश कुमार पूरी, अनिल कुमार एव...