फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के पपियापुर निवासी रमेश कुमार पाठक ने सुरेंद्र, रवि, परमजीत, आकाश कश्यप, करन, अंकित मिश्रा, आनंद कश्यप, सोनू के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि वह डेयरी का संचालन करते हैं। बाहर आना जाना रहता है। 29 जनवरी को कानपुर से घर वापस आ रहा था। इसकी जानकारी इन लोगों को हो गयी। मोड़ से गुजर रहा था तभी अपहरण व लूट की पूर्व नियोजित योजना से घात लगाये बैठे इन लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया। जब मै आगे बढ़ा तो बाइक से पीछा किया गया। मेरे घर की पार्किंग से पकड़ लिया। गाड़ी में रखे बैग में 54 हजार कैश लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लाठी डंडो से मारापीटा। ईंट पत्थर चलाकर कार के शीशे तोड़ दिये। जबरन बैग लूट लिया। पत्नी और पुत्र बचाने आये तो उन पर भी ...