प्रयागराज, फरवरी 21 -- हमला करते वक्त जान की परवाह नहीं करतीं मधुमक्खियां प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मधुमक्खियों के हमले की घटना के संबंध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. केपी सिंह ने बताया कि मधुमक्खियां शांत स्वभाव की होती हैं और बिना कारण किसी पर हमला नहीं करतीं। जब उन्हें यह आभास होता है कि उनके छत्ते, अंडों या रानी मधुमक्खी को खतरा हो सकता है, तब वे सामूहिक रूप से आक्रामक हो जाती हैं। वे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खुद को भी जोखिम में डाल देती हैं क्योंकि उनका डंक मनुष्य के शरीर में फंस जाता है, शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग निकलने के कारण मधुमक्खी की मौत हो जाती है। इसके बावजूद वे हमला करने से पीछे नहीं हटतीं। खतरा महसूस होने पर लगातार आक्रामक बनी रहती हैं। जहां छत्ता हो वहां न करें तेज आवाज प्रो. सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.