पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। नेपाल से आए दो हाथियों ने देर रात किसानों की फसल पर जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं सर्दी में मचान के बजाए इंजन के पास सोए चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर हाथियों के इरादों को भांप कर चौकीदार वहां से भाग खड़ा हुआ और छिप गया। इसके बाद भी दोनों हाथी चिंघाड़ते रहे। सुबह वनाधिकारियों को सूचित किया गया है। किसानों ने दहशत व्याप्त है। पीलीभीत से माधोटांडा मार्ग पर कल्यानपुर के पास सिरसा सरदाह में पूर्व प्रधान सोनू प्रधान के खेत में रात में 12 बजे के बाद दो नेपाल के हाथी पहुंच गए। यहां एक चौकीदार के न आने पर दूसरे चौकीदा राम खिलावन को फसल रखवाली के लिए भेजा गया था। सर्दी अधिक होने की वजह से राम खिलावन मचान के बजाए इंजन के पास बने कमरे में था। रात में शोर का आभास हुआ तो चौकी दा र बाहर निकला। अपने सामने इंसान को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.