सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- कुड़वार, संवाददाता । बीते पखवारे भर से ग्रामीणों पर हमलावर हुए वनरोज को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान के तहत पकड़कर जंगल में छोड़वा दिया।मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिया गांव से जुड़ा है। छह माह पूर्व घायल अवस्था में वनरोज गांव में पहुंचा था। जिसे गांव निवासी ओझाउल कमर ने इलाज करा दिया, जिसके बाद वनरोज उनके परिवार के साथ घुल मिल गया और गांव में ही रहने लगा था। बीते पन्द्रह दिनों से वनरोज हमलावर हो गया। वनरोज के हमले से कांति देवी, एहसान,जाहिद सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिससे ग्रामीणों में भर का माहौल हो गया। वनरोज के हमलावर होने की सूचना ग्रामीणों ने वनविभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करके पकड़ लिया। दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.