बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के खत्रीपुरा के नजदीक अब्दुल्ला अहाता के पास खड़े युवक पर शुक्रवार रात आधा दर्जन हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज इलाज को भेज दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। नगर कोतवाली के खत्रीपुरा निवासी अहद मिर्जा उर्फ अल्ताफ पुत्र इकबाल बेग शुक्रवार रात टहलता हुआ अब्दुल्ला अहाता के पास गया था। वह वही खड़ा था। इसी दौरान आधा दर्जन हमलावर डंडे, हांकी व लोहे की राड से लैस होकर पहुंचे। युवक कुछ समझ पाता, इससे पूर्व हमलावरों ने ताबड़तोड़ बेरहमी से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़े। तो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। हमले की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को मेडिकल कालेज में भेजा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.