सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में हमलावरों ने दो भाईयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल भाईयों में स्थानीय निवासी सुरेश कुमार महतो व हरेंद्र महतो शामिल हैं। इस घटना के बाद पीड़ित सुरेश कुमार महतो ने स्थानीय थाने में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। आवेदन देकर पुलिस को बताया गया है कि सुरेश अपने बड़े भाई हरेन्द्र के साथ रविवार को अपने निजी तालाब में मछली देखने गया था। इस दौरान पहले से ही घात लगाए कई हमलावरों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद हाथापाई करने लगे। हाथापाई का विरोध करने पर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में जब वह घायल हो गया तो बचाने के लिए बड़ा भाई हरेन्द्र पहुंचे। हमलावरों ने हरेन्द्र को भ...