लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर। सदर कोतवाली की मेला मैदान शराब भट्ठी के पास हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शहर की हरिजन बस्ती हाथीपुर उत्तरी निवासी आकाश ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान मेला मैदान स्थित शराब भट्ठी के पास मोहल्ले के चीनू से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज शुरू हो गई। इससे नाराज होकर चीनू ने चाकू निकाला और अचानक से आकाश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आकाश के गले और हाथ लहूलुहान हो गया। घटना क...