बहराइच, जून 12 -- बहराइच, संवाददाता। दूसरे के मकान की ओर जबरन छज्जा निकालने का विरोध पर हमलावरों ने गाली गलौज पथराव किया। हमलावरों ने घर मे घुसकर पिता पुत्र को ताबड़तोड़ हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सुजौली पीएचसी भेजा।इस मामले में चार को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। सुजौली थाने के त्रिलोकी गौढ़ी गांव निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र बृज मोहन फूंस का मड़हा बना परिवार सहित रहते है। उनके पड़ोस में रामनयन पुत्र ओमकार का मकान है। राम नरायन अपने मकान का छज्जा अशोक के घर की ओर बनवाने लगे। तो उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिस पर हमलावरों ने छत से पथराव कर दिया। अशोक व उसके पिता जान बचाकर घर में भागे तो हमलावरों ने घर मे घुसकर पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.