अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के भिदूण मुसलहा निवासी परविन्द पुत्र राम केवल ने हमलावरों की खिलाफ कार्रवाई करने की मांग थानाध्यक्ष से की है। कहा कि वह गांव के चौराहे से सामान लेकर घर जा रहा था। रास्ते में महेन्द्र व श्रीकेश ने उसे मारने लगे। मारने पीटने की सूचना मिलने पर उसके घर के लोग पहंुच गए लेकिन दबंगों ने लाठी, डंडा व फरसा से हमला कर चाचा रवि कुमार व चाची रेखा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...