अमरोहा, जून 16 -- पारिवारिक रंजिश में शनिवार रात भाजपा नेता के घर पर हमला किया गया। बैठक के रास्ते अंदर घुसे आरोपियों ने घर में रखा घरेलू सामान तोड़-फोड़ दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दुस्साहसिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले में नामजद दो सगे भाईयों के अलावा दो अज्ञात हमलवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां एक भाजपा नेता का परिवार रहता है। वह राष्ट्रीय स्तरीय एक मजदूर संगठन में भी बड़े पदाधिकारी हैं। पुलिस के मुताबिक उनकी मोहल्ले में ही रहने वाले अपने साले के बेटों से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.