नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- जापान ने सोमवार को चीन के उस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया कि उसके एसडीएफ (Self-Defence Forces) के हस्तक्षेप की वजह से चीनी सैन्य विमानों ने जापानी लड़ाकू विमानों पर फायर-कंट्रोल रडार लॉक किया था। फत्रकारों से बात करते हुए जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि जापान के एसडीएफ के जेट विमानों ने शनिवार को ओकिनावा के पास हुई घटना के दौरान चीनी विमानों से हमेशा 'सुरक्षित दूरी' बनाए रखी। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों के बीच स्पष्ट संचार 'अत्यंत महत्वपूर्ण' बना हुआ है, भले ही चीन ताकाइची के ताइवान पर हमले के जवाब में टोक्यो की संभावित प्रतिक्रिया संबंधी पुरानी टिप्पणियों पर कूटनीतिक विरोध जताता रहे। जापान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी विमानवाहक पोत लिओनिंग से उड़े जे-15 ...