नई दिल्ली, जनवरी 28 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वावी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 50 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को विशाखापट्टनम में 215/7 का स्कोर बनाने के बाद भारत को 18.4 ओवर में 165 रनों पर समेट दिया। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और सात छक्के हैं। भारत भले ही विशाखाप्टनम में हार गया लेकिन उसने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। कप्तान सूर्यकुमार ने एक चैलेंज से पर्दा उठाया़ है, जो टीम ने खुद को दिया था। सूर्या ने मैच गंवाने के बाद कहा, ''हमने विशाखापट्टनम टी20 मैच में जानबूझकर छह बल्लेबाज खिलाए। हम पांच गेंदबाजों को रखते हुए खुद को चैलेंज करना चाहते थे। उदाहरण के तौर पर अगर हम 200 या 180 रन का पीछा कर रहे हैं और हम देखना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.