अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में एहतिशाम अली ओपन क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ किया गया। सीरीज का पहला मैच हमजाह क्रिकेट एकेडमी और रिजवान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें हमजाह एकेडमी ने 38 रनों से जीत दर्ज की। हमजाह क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हमजाह क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट खोकर 20 ओवर में 252 रन बनाए। जिसमें मो. अमीर हम्ज़ाह ने शानदार बैटिंग करते हुए 107 रन, फैजान मोहसिन ने 58 रन, निखिल चौधरी ने 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिजवान क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी। हमजाह क्रिकेट एकेडमी हम्ज़ा खान, मोहम्मद अमीर हम्ज़ाह, फैजान मोहसिन और धर्मवीर ने 1-1 विकेट अंशुल ने दो विकेट विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अमीर हम्...