नई दिल्ली, जनवरी 12 -- इंडियन आइडल सीजन थ्री के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत तमांग की पत्नी उन्हें इलाज के लिए माता चानन देवी हॉस्पिटल ले गईं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम प्रशांत तमांग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।पुलिस ने जुटाए साक्ष्य दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि पुलिस को 3.10 बजे माता चानन देवी हॉस्पिटल से एक एमएलसी मिली। हमें जानकारी मिली कि रघु नगर के रहने वाले प्रशांत तमांग को हॉस्पिटल में ...