साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। शहर के हबीबपुर स्थित एक मकान से नगर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के समान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की गई चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हाथ घड़ी के अलावा कई अन्य सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि मौके से आरोपी युवक फरार हो जाने से उसकी गिरफ्तारी तत्काल संभव नहीं हो सकी है।इस मामले में नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छापेमारी में तत्काल चोरी के सामानों को बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर थाना पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर पाइप रोड में एक व्यक्ति के द्वारा ट्रेन से सामानों की चोरी कर उसकी खरीद बिक्री की जाती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.