वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंदौर से वाराणसी जंक्शन (कैंट) आने वाली महाकाल इस हफ्ते दूसरी बार तक़रीबन 15 घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस, आगरा-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें 4 से 10 घंटे तक लेट चलीं। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम रहने से विमान नहीं उतर सके। वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार को विमान संचालन सामान्य रहा। सुबह अकासा बेंगलुरु का विमान अपने निर्धारित समय की अपेक्षा 55 मिनट की देर से वाराणसी पंहुचा। इसके अलावा अन्य शहरों से आने वाले विमान की लैंडिंग शुरू हुई। इसी तरह इंडिगो हैदराबाद का विमान 1 घंटे 47 मिनट की देर से पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...