सोनभद्र, जनवरी 5 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में 62 वर्षीय दिव्यांग बरकत अली पुत्र इब्राहिम निवासी किरवानी का शव पेड़ से लटकता मिला। वह पिछले एक सप्ताह से लापता था। सोमवार को शौच के लिए निकले कुछ लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो प्रधान दिनेश जायसवाल को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में लगी है। दिव्यांग का शव जिस हालात में मिला वह संदिग्ध लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरकत अली ठीक से चल नहीं पा रहा था। ऐसे में वह पेड़ पर कैसे चढ़ा होगा और शव जमीन से लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.